Home Punjabi Abohar 16 Year Old Boy Missing News Update | अबोहर में 16...

Abohar 16 Year Old Boy Missing News Update | अबोहर में 16 वर्षीय लड़का लापता: पिता बोले- लड़की से फोन पर होती थी बात, 7 महीने पहले हुई दोस्ती – Abohar News

लापता युवक सुनील कुमार का फोटो।

अबोहर में एक 16 वर्षीय लड़का लापता हो गया। लड़का 17 अप्रैल से गायब है। पिता मान सिंह ने अब सिटी वन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना ढाणी जागोवाली की है। मान सिंह ने बताया कि उनका बेटा सुनील कुमार 17 अप्रैल को दोपहर में घर से निकला था। वह शाम

.

परिवार ने रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने एक लड़की पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि पिछले 7 महीने से यह लड़की उनके बेटे के संपर्क में थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। मान सिंह ने पुलिस से लड़की से पूछताछ करने की मांग की है।

पुलिस अधिकारी राजवीर ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। लड़के की तलाश की जा रही है और जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद है।

शिकायत की कॉपी।

शिकायत की कॉपी।