जीटी बनाम डीसी आईपीएल लाइव स्कोर 2025: गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल मैच स्कोरकार्ड अपडेट – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

04:51 PM, 19-APR-2025

GT vs DC Live: स्टब्स पवेलियन लौटे

मोहम्मद सिराज की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स पवेलियन लौट गए हैं जिससे अक्षर पटेल के साथ उनकी साझेदारी टूट गई है। स्टब्स और अक्षर के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन स्टब्स आसान सा कैच थमाकर आउट हो गए। स्टब्स ने 21 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए।

04:46 PM, 19-APR-2025

GT vs DC Live: स्टब्स-अक्षर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। इन दोनों बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से दिल्ली ने 14 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट पर 146 रन बना लिए हैं।

04:32 PM, 19-APR-2025

GT vs DC Live: दिल्ली का स्कोर 110 के पार

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 110 के पार पहुंच गया है। गुजरात ने दिल्ली को तीन झटके दिए हैं, लेकिन टीम 11 ओवर में तीन विकेट पर 111 रन बनाने में सफल रही है।

04:18 PM, 19-APR-2025

GT vs DC Live: करुण पवेलियन लौटे

प्रसिद्ध कृष्णा ने करुण नायर को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया है। करुण इस मैच में ओपनिंग के लिए उतरे थे और 18 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए।

04:06 PM, 19-APR-2025

GT vs DC Live: पावरप्ले समाप्त

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर पावरप्ले समाप्त होने के बाद 70 के पार पहुंच गया है। गुजरात ने पावरप्ले में दिल्ली को दो झटके दिए, लेकिन टीम स्कोर 70 के पार पहुंचाने में सफल रही। दिल्ली ने छह ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 73 रन बनाए हैं। करुण नायर और अक्षर पटेल फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।

03:58 PM, 19-APR-2025

GT vs DC Live: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

प्रसिद्ध कृष्णा ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दिया है। राहुल 14 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।

03:54 PM, 19-APR-2025

GT vs DC Live: दिल्ली का स्कोर 50 के पार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। दिल्ली को भले ही अभिषेक पोरेल के रूप में पहला झटका लगा, लेकिन केएल राहुल और करुण नायर ने दिल्ली की पारी को संभाला। दिल्ली ने चार ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 52 रन बनाए हैं।

03:41 PM, 19-APR-2025

GT vs DC Live: दिल्ली को पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को अभिषेक पोरेल के रूप में पहला झटका लगा है। अरशद खान की गेंद पर अभिषेक सिराज को कैच थमा बैठे। पोरेल नौ गेंदों पर तीन चौका और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए।

03:31 PM, 19-APR-2025

GT vs DC Live: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली की ओर से करुण नायर और अभिषेक पोरेल उतरे हैं।

03:07 PM, 19-APR-2025

GT vs DC Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्सः अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयरः जैक फ्रेजर मैकगर्क, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवान फरेरा, दुश्मंता चमीरा।

गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयरः शेरफाने रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, करीम जनत।