Uk Board 10th Topper: Bageshwar Student Creates History With 99.20% Marks – Amar Ujala Hindi News Live

UK Board 10th Topper List: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। साथ ही, बोर्ड ने टॉपर लिस्ट भी सार्वजनिक कर दी है, जिसमें राज्य के अलग-अलग जिलों से होनहार छात्रों ने स्थान पाया है। हाईस्कूल में बागेश्वर के करन सिंह ने टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है।

Trending Videos

99.20% के साथ दो छात्रों ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल दो छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और हल्द्वानी (नैनीताल) के जतिन जोशी ने 496 अंक (99.20%) प्राप्त कर टॉप किया है। दोनों ने अपने-अपने स्कूलों और जिलों का नाम रोशन करते हुए राज्य भर में मिसाल कायम की है। वहीं, टिहरी गढ़वाल की कनकलता ने 495 अंक (99.00%) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

संयुक्त तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी

इस साल तीसरे स्थान पर भी तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। उत्तरकाशी के दिव्यम, रुद्रप्रयाग की प्रिया और ऊधम सिंह नगर की दीपा जोशी- तीनों ने 494 अंक (98.80%) हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉपर्स की सूची में लड़कियों की हिस्सेदारी भी काफी मजबूत रही। 

टॉपर की सूची इस प्रकार है:

रैंकनामविद्यालय का नामजिलाप्राप्त अंक (500 में से)प्रतिशत (%)
प्रथम (संयुक्त)कमल सिंह चौहानविवेकानंद VMIC, मंडलसेराबागेश्वर49699.20%
प्रथम (संयुक्त)जतिन जोशीHGS SVM IC, कुसुमखेड़ाहल्द्वानी, नैनीताल49699.20%
द्वितीयकनकलताSVM IC, न्यू टिहरीटिहरी गढ़वाल49599.00%
तृतीय (संयुक्त)दिव्यमगोस्वामी गणेश दत्त SVMICउत्तरकाशी49498.80%
तृतीय (संयुक्त)प्रियाCAIC, अगस्त्यमुनिरुद्रप्रयाग49498.80%
तृतीय (संयुक्त)दीपा जोशीPP SVMIC, ननकमत्ताऊधम सिंह नगर49498.80%

यह भी पढ़ेंयूके बोर्ड का रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका, ग्राफिक से समझें हर एक स्टेप