fatehabad-tohana-municipal-workers-protest-with-inverted-brooms-against-portal-attendance-update | टोहाना में सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी: उल्टी झाडू लेकर किया प्रदर्शन, बोले-अभियान के नाम पर हो रहा शोषण – Tohana News

टोहाना में उल्टी झाडू लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। नगर परिषद के पालिका रोल पर कार्यरत कर्मचारियों ने शहर में उल्टी झाड़ू लेकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। कर्मचारी संघ के प्रधान रविंद्र ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे

पोर्टल पर हाजरी व्यवस्था से परेशानी

उन्होंने बताया कि पोर्टल पर हाजरी की व्यवस्था से गांव से आने वाले कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। समय पर न पहुंच पाने के कारण उनकी अनुपस्थिति दर्ज हो जाती है। फतेहाबाद, भूना, रतिया, टोहाना और जाखल में पिछले एक साल से सफाई अभियान के नाम पर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हरियाणा के किसी भी निगम, परिषद या पालिका में ऐसा अभियान नहीं चल रहा है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

– पोर्टल से हाजरी व्यवस्था को बंद किया जाए।

– शहरों की जनसंख्या के अनुसार नई पोस्ट सृजित की जाए।

– डोर टू डोर और अन्य ठेके पर लगे कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जाए।

– कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए।

– शौचालय की सफाई और रात्रि सफाई जैसे अतिरिक्त कार्यों को बंद किया जाए।

वर्तमान में ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को 2-3 महीने में एक बार वेतन मिल रहा है। कर्मचारी संघ ने इन सभी मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है।