अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान
हरियाणा के पंचकूला की ट्रेफिक पुलिस ने ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस सुरजपुर द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस आयुक्त राकेश आर्य के दिशा-निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (अपराध व या
।

अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान
अभियान के तहत पिंजौर बाजार, मल्लाह मोड़ से कालका, तथा पिंजौर-बद्दी राजमार्ग पर तीन अलग-अलग टीमों ने कार्यवाही की। अभियान के दौरान नो पार्किंग के कुल 17 चालान किए गए, जिनमें से 9 चालान मैनुअल और 8 ऑनलाइन (फोटो आधारित) थे। चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए।
इस दौरान सड़कों पर अनधिकृत रूप से ऑटो खड़ा कर सवारी उतारने और चढ़ाने वाले ऑटो चालकों पर कार्यवाही की गई। सभी चालकों को निर्धारित संख्या में सवारी बैठाने और वाहनों के पूरे दस्तावेज साथ रखने के निर्देश दिए गए।
ट्रैफिक पुलिस की टीम ने पिंजौर-कालका बाजार में दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि वे किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान











