mansa woman death case one arrested family road blocks demands second arrest | मानसा में मृत महिला के परिजनों ने लगाया जाम: अस्पताल में छोड़कर गए थे दो व्यक्ति, एक गिरफ्तार, बोले- नहीं कराएंगे पोस्टमार्टम – Mansa News

मानसा में सड़क पर धरना देकर बैठे लोग

मानसा के गांव भैणीबाघा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक प्रीतपाल कौर के परिजनों ने दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बठिंडा-मानसा रोड जाम कर धरना दिया।

.

मृतका के पति गुलाब सिंह के अनुसार, उनकी पत्नी को गांव के दो व्यक्ति अस्पताल छोड़कर चले गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

धरना दे रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी

धरना दे रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी

परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे मृतका का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया है।