kapurthala four youths drown beas river baisakhi two dead | कपूरथला में ब्यास नदी में डूबे 4 युवक: दो की मौत, बैसाखी पर नहाने गए थे, 2 लापता युवकों की तलाश जारी – Kapurthala News

कपूरथला में युवकों के नदी में डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मा भीड़

कपूरथला में बैसाखी के मौके पर ब्यास नदी में नहाने गए चार युवक नदी में डूब गए। गांव बेरोवाल के नजदीक हुई इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। युवक आज (रविवार को) शाम करीब 4 बजे नहाने के लिए ब्यास नदी पर गए थे।

.

फत्तूढींगा पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फत्तूढींगा की एसएचओ सोनामदीप कौर के अनुसार, दो युवकों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर सिद्धार्थ बिंद्रा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ब्यास नदी

ब्यास नदी

मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर और एनडीआरएफ की टीम

मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर और एनडीआरएफ की टीम

मृत युवकों की हुई पहचान

मृतक युवकों की पहचान 17 वर्षीय अर्शदीप सिंह पुत्र मनप्रीत सिंह और जसपाल सिंह पुत्र करमजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों गांव पीरेवाल के रहने वाले थे। लापता युवकों में विशाल पुत्र मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर पाल सिंह शामिल हैं।

मृतकों के परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई न करने की लिखित सहमति दी है, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता युवकों की तलाश में जुटी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।