{“_id”:”67f80795b86e494cc80160f0″,”slug”:”ipl-2025-rcb-vs-dc-result-royal-challengers-bangalore-vs-delhi-capitals-key-highlights-analysis-points-table-2025-04-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”RCB vs DC: राहुल-स्टब्स के बीच सबसे बड़ी साझेदारी, किसी एक मैदान पर सर्वाधिक मैच हारने वाली टीम बनी बेंगलुरु”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}

केएल राहुल-ट्रिस्टन स्टब्स
– फोटो : PTI
विस्तार
केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की 100 से ज्यादा रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उनके घर में छह विकेट से पटखनी दे दी। गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर 169 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली टीम की यह लगातार चौथी जीत है जबकि आरसीबी को पांच मैचों में दूसरी बार मुंह की खानी पड़ी है।











