Home Haryana करनाल में दो दोस्तों पर जानलेवा हमला: कर्ण ताल पार्क में टहलते...

करनाल में दो दोस्तों पर जानलेवा हमला: कर्ण ताल पार्क में टहलते समय युवकों पर ईंट-रॉड से वार, दो हमलावर नामजदl

9/April/2025 Fcat Recorder

करनाल जिले के कर्ण ताल पार्क में रात दो दोस्तों पर ईंट और रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक दीपक व मिथुन ने सदर बाजार पुलिस चौकी में शिकायत दी है कि जब वे पार्क में घूम रहे थे, तभी दो युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया।

पार्क में कर रहे थे टहलना, तभी शुरू हुआ झगड़ा

दीपक पुत्र संजय और मिथुन पुत्र सुनील, दोनों चांद सराय के रहने वाले है, जो कि 6 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे कर्ण ताल पार्क में घूमने गए थे। तभी चेतन और कालू वहां आ गए और दोनों से बिना वजह गाली-गलौज शुरू कर दी। जब दीपक और मिथुन ने विरोध किया, तो चेतन ने दीपक के सिर पर पट मारा और मिथुन पर ईंट व रॉड से वार कर दिया।

हमले के बाद पहुंचाया सरकारी अस्पताल

घटना के बाद घायल युवकों को उनके परिजन सरकारी अस्पताल करनाल लेकर पहुंचे। 7 अप्रैल को पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि दोनों युवक इलाज के लिए पहुंचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दीपक को कुल 3 चोटें आईं, जिनमें से सभी शार्प चोटें थीं। वहीं मिथुन को दो गंभीर चोटें आईं।

दोनों ने चौकी आकर दी शिकायत

8 अप्रैल को दीपक ने खुद सदर बाजार चौकी पहुंचकर अपने और मिथुन के मेडिकल रिपोर्ट के साथ शिकायत दी। SHO प्रवीण कुमार ने बताया कि 8 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पार्क क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है।