7/April/2025 Fact Recorder
हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने नशीले पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसके खिलाफ बावल थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रेवाड़ी के बावल थाना PSI सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त पर था। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि नांगल उगरा निवासी देवेंद्र गांजा बेचने का कार्य करता है। जो नांगल उगरा नहर के कच्चे रास्ते पर खड़ा है। जिसके पास फिलहाल भी गांजा है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची व एक युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने खुद को देवेन्द्र पुत्र रमेश गांव नांगल उगरा बताया।
युवक की तलाशी के लिए BDPO शुभम बैनीवाल को सूचना भेजकर मौके पर बुलाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रैट की मौजूदगी में युवकी की तलाशी ली गई तो लोवर की दाईं जेब से सफेद रंग की प्लास्टिक थैली मिली। जिसमें हर रंग का नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका प्लास्टिक थैली सहित वजन किया गया तो 70 ग्राम मिला। जिस पर उन्होंने बावल थाना में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। थाना की जांच अधिकारी ASI ममता रानीवाल ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से गांजा लेकर आता था और कहां-कहां सप्लाई करता था।











