5/April/2025 Fact Recorder
क्षेत्र के सीसीटीवी में कैद चोर।
हरियाणा के पानीपत शहर की चांदनीबाग थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में सुबह 9 बजे दोपहर 1 बजे तक के लिए बंद किए मकान को चोर ने अपना निशाना बना लिया। चोर यहां ताला तोड़कर भीतर घुसा। इसके बाद लाखों की कीमत के सोने के आभूषण चुरा लिए। चोर ने कैश भी उठाया। दोपहर
सीसीटीवी में कैद चोर चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में अंकित कुमार ने बताया कि वह राव मेडिकल अस्पताल के ऊपर रहता है। वह पेशे से ड्राइवर है। 4 अप्रैल को वह अपनी मां को लेकर यूपी के शामली गया था। उसकी पत्नी काम पर गई थी। दोपहर करीब 1 बजे वह घर लौटी।
गली से फोन पर बात करते हुए जाता हुआ चोर।
यहां आने के बाद देखा कि घर के बाहर गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरा खोलकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से 6 तोले वजनी सोने के आभूषण गायब थे। इसके अलावा 6200 कैश भी चोरी था। क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले तो एक चोर उसमें दिखाई दिया।
अंकित ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह 9 बजे ड्यूटी पर गई थी। दोपहर एक बजे वह लंच के लिए आई थी। इस दौरान यह चोरी हुई। जब क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले तो उसमें एक चोर दिखाई दिया। जोकि 11 मिनट के भीतर आकर चोरी कर वापस चला गया।