5/April/2025 Fact Recorder
भिवानी के गांव दांग कलां में चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जहां कार व मोटरसाइकिल सवारों ने रास्ता रोककर गंडासे (तेजधार हथियार) से हमला कर दिया। जिसमें घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस नेl
भिवानी के गांव दांग कला निवासी सुभाष ने तोशाम थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसका लड़का रवि घर से शाम करीब 8 बजे घर से उसके चाचा के लड़के विजेंद्र के घर जा रहा था। इसका लड़का रवि जब विजेंद्र के घर के नजदीक पहुंचा तो वह गली में ही मिल गया। वहीं गली में गांव के ही 7-8 युवक कार व मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उन्होंने रवि व विजेंद्र का रास्ता रोक लिया।
तेजधार हथियार से किया हमला उन्होंने बताया कि आरोपी गंडासी (तेजधार हथियार) लिए हुए थे। जिससे दोनों भाईयों पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से गर्दन व सिर पर गंभीर चोट मारी। झगड़े का शोर सुनकर सुभाष व अन्य लोग आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए भिवानी के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।