![]()
गाड़ियों पर गिरे ट्रांसफॉर्मर का दृश्य।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के मॉडल टाउन में एक बड़ा हादसा टल गया। गांधी चौक के पास तेज हवाओं के कारण एक पेड़ बिजली ट्रांसफॉर्मर पर गिर गया। घटना में ट्रांसफॉर्मर तीन गाड़ियों पर जा गिरा। घटना शाम के समय की है।
।
इलाके में मची अफरा-तफरी
गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त गाड़ियों में कोई मौजूद नहीं था। मॉडल टाउन का गांधी चौक क्षेत्र आमतौर पर शाम के समय काफी व्यस्त रहता है। यहां कई फास्ट फूड और रेस्टोरेंट होने के कारण लोगों की भारी भीड़ जुटती है। ट्रांसफॉर्मर गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
लोगों ने बनाया वीडियो
वहीं कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते हुए नजर आए। हादसे के कारण कुछ समय तक आवाजाही प्रभावित रही। बिजली निगम ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी। निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं। गाड़ियों को हुए नुकसान का आकलन लाखों रुपए में बताया जा रहा है।












