4/April/2025 Fact Recorder
भुगतान प्रणालियों के साथ यूपीआई को जोड़ने का प्रस्ताव
बिम्सटेक समूह को नई गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के यूपीआई को सदस्य देशों की भुगतान प्रणालियों के साथ जोड़ने का प्रस्ताव दिया। इस कदम से क्षेत्र में व्यापार, व्यवसाय और पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना करने, वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित करने और क्षेत्र में स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को बढ़ावा देने का भी प्रस्ताव रखा।
बैंकॉक में प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के बीच अहम मुलाकात चल रही है।
10:15 AM, 04-APR-2025
प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड में 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने कहा, “बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित शिखर सम्मेलन में साथी बिम्सटेक नेताओं के साथ। हम विविध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। हमारी कोशिशें लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।”
PM Modi BIMSTEC Live: थाईलैंड में पीएम मोदी-मोहम्मद यूनुस की अहम मुलाकात; शेख हसीना के हटने के बाद पहली बैठक
PM Modi in Thailand Srilanka Today Live Updates News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाईलैंड में हैं। सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने उनका स्वागत किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमार गणराज्य के वरिष्ठ जनरल आंग ह्लाइंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की।











