fatehabad-tohana-social-organizations-welcome-waqf-board-amendment-bill-update | टोहाना में वक्फ बोर्ड बिल का समर्थन: स्टूडेंट नेता बोले-भ्रष्टाचार की मिल रही थी शिकायतें, पूर्व सरकारों ने नहीं दिया ध्यान – Tohana News

फतेहाबाद जिले के टोहाना में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के लोकसभा में पारित होने पर सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संयोजक और स्टूडेंट नेता संदीप समैण ने बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ

वार्षिक कमाई मात्र 126 करोड़ रुपए

वर्तमान में वक्फ बोर्ड की वार्षिक कमाई मात्र 126 करोड़ रुपए है। यह राशि वास्तव में 12 हजार करोड़ रुपए तक होनी चाहिए थी। दुनिया में किसी भी बोर्ड या ट्रस्ट के पास इतनी संपत्ति नहीं है, जितनी वक्फ बोर्ड के पास है। फिर भी मुस्लिम समाज को इससे अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया है।

मुस्लिम समाज को गुमराह करने का प्रयास

संदीप ने बताया कि देशभर के 97 लाख लोगों के सुझावों पर विचार करने के बाद यह संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मुस्लिम समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आज का मुस्लिम समाज जागरूक हो चुका है और विपक्ष की बातों में आने वाला नहीं है।