Home Education RPSC has released vacancies for 22 posts | RPSC ने 22 पदों...

RPSC has released vacancies for 22 posts | RPSC ने 22 पदों पर निकाली वैकेंसी: सहायक विद्युत निरीक्षक के 15 व कनिष्ठ रसायनज्ञ के पदों पर 9 से कर सकेंगे आवेदन – Ajmer News

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक के 9 व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कनिष्ठ रसायनज्ञ के 13 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी स

.

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सहायक विद्युत निरीक्षक के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से 14 मई 2025 की रात्रि 12 बजे तक एवं कनिष्ठ रसायनज्ञ के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 अप्रेल से 8 मई की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

  • अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद सिटीजन ऐप (G2C) में अवेलेबल रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
  • पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आईडी प्रूफ का डिटेल और डॉक्युमेंट अपलोड करना अनिवार्य है।
  • लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।

इन पदों के लिए भर्ती प्रोसेस जारी

  • गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट के 4 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस जारी है। ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से शुरू हुए। 22 अप्रेल 2025 की रात्रि 12 बजे तक लास्ट डेट है। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक