![]()
पंजाब के बठिंडा शहर में परस राम नगर गली नंबर 1 के मुख्य चौक पर एक युवक का लहूलुहान शव मिला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अरुण बिंदी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के विक्की कुमार और गौतम गोयल म
.
इलाज दौरान बोला-प्राइवेट पार्ट पर लगाया था इंजेक्शन
जानकारी के अनुसार अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट थी। उसने वहां इंजेक्शन लगाया था, जो उसके लिए घातक साबित हुआ। कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। थाना कैनाल के प्रभारी हरजीवन सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों का कहना है कि युवक को दौरा पड़ने से मौत हुई है। उन्होंने इंजेक्शन से संबंधित किसी भी बात से इनकार किया है।
सहारा टीम ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












