Kapurthala High Speed Bike Hit Head Clerk Dies News Update | तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हेड क्लर्क की मौत: कपूरथला में पैदल घर जा रहे थे, दो बच्चों के पिता – Kapurthala News

हेड क्लर्क जगदेव सिंह का फाइल फोटो।

कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद व्यक्ति एक पिलर से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अकाल अकादमी व इंस्टीट्यूशन के हेड क्लर्क जगदेव सिंह के तौर पर हुई है।

.

बीती शाम जगदेव सिंह अपने साथियों के साथ पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान एक प्रवासी युवक ने बाइक से पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जगदेव सिंह एक पिलर से जा टकराए। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और एक टांग टूट गई।

साथियों ने तुरंत उन्हें सुलतानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक जगदेव सिंह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना पर अकाल अकादमी व इंस्टीट्यूशंस के प्रधान गुरदीप सिंह जज, वाइस प्रधान कुलविंदर सिंह जज, एमडी सुखदेव सिंह जज सहित समस्त स्कूल स्टाफ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।