Mandi Body Missing Student Found Pandoh Dam News Update | मंडी में लापता स्टूडेंट का शव पंडोह डैम से मिला: कल बाजार जाने की बात कह घर से निकला, फोन की लोकेशन से पता चला – Mandi (Himachal Pradesh) News

गुस्साए परिजनों ने मौके पर हंगामा किया।

मंडी से लापता कॉलेज स्टूडेंट का शव पंडोह डैम से मिला है। सराज विधानसभा क्षेत्र के करेरी गांव का 24 वर्षीय योगेंद्र सोमवार शाम से लापता था। वह मंडी शहर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।सोमवार शाम को योगेंद्र बाजार जाने की बात कहकर घर से निक

.

परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने केवल औपचारिक शिकायत दर्ज की और अगली सुबह तलाश का आश्वासन दिया। परिजनों के दबाव के बाद पुलिस ने योगेंद्र की आखिरी लोकेशन का पता लगाया। परिजन आधी रात से पंडोह डैम के आसपास तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह वहीं से शव मिला।

गुस्साए परिजनों ने मौके पर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसएचओ मंडी देश राज के आश्वासन के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा सका। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आरोपों और मौत के कारणों की भी जांच की जाएगी।