Indraprastha Colony theft | CCTV footage theft | grocery shop robbery | Barwala police case | Update News | हिसार में परचून की दुकान में चोरी: दाह संस्कार में गया था मालिक, बदमाश मे गल्ले से चुराए 10 हजार, CCTV में कैद – Uklanamandi News

दुकानदार की गैरमौजूदगी में घुसा चोर।

हिसार जिले के बरवाला के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक परचून की दुकान में चोरी की गई। दुकान मालिक दाह संस्कार में गया। बदमाश इसी बात का फायदा उठाकर दुकान में घुस गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार घटना 23 मार्च शाम करीब 6 बजे की है। जब दुकान मालिक रोहताश दाह संस्कार करवाने के लिए दुकान बंद करके गांव खेदड़ गए थे। इस दौरान अज्ञात चोर ने दुकान का शटर उठाकर गल्ले से करीब 10 हजार रुपए चोरी कर लिए।

चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में कैद गल्ले से पैसे निकालता चोर।

सीसीटीवी में कैद गल्ले से पैसे निकालता चोर।

ताऊ के लड़के के दाह संस्कार में गया मालिक

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शाम 5:45 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके ताऊ के लड़के का निधन हो गया है, जिसके चलते वे अपनी दुकान का शटर बंद कर अपनी बेटी को जानकारी देकर खेदड़ गांव चले गए। करीब 6:30 बजे उनकी बेटी ने फोन करके बताया कि दुकान में चोरी हो गई है।

परिवार ने जब CCTV फुटेज चेक की, तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति दुकान का शटर उठाकर अंदर घुसता और गल्ले से नकदी निकालता दिखाई दिया।

आस-पास के लोगों से की पूछताछ

चोरी की सूचना मिलने के बाद रोहताश और उनके परिवार ने आस-पास के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन अज्ञात चोर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद 24 मार्च को उन्होंने बरवाला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर मामला धारा 331(3) और 305 BNS के तहत दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।