07:50 PM, 24-2025
DC vs LSG Live Score: लखनऊ का पहला विकेट गिरा
लखनऊ को पहला झटका विपराज निगम ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी निभाई। अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर 50/1 है।
07:40 PM, 24-MAR-2025
DC vs LSG Live Score: तीन ओवर के बाद स्कोर 33/0
लखनऊ की अच्छी शुरुआत हुई है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर 33/0 है।
07:33 PM, 24-MAR-2025
DC vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू
लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों टीम के अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे।
07:07 PM, 24-2025
DC vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नलकंडे।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: एम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर।
07:02 PM, 24-2025
DC vs LSG Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उनकी टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें फाफ डुप्लेसिस, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स और मिचेल स्टार्क शामिल हैं। वहीं, ऋषभ पंत की टीम में एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और डेविड मिलर मौजूद हैं।
🚨 टॉस 🚨@Delhicapitals टॉस जीता और के खिलाफ फील्ड के लिए चुना @Lucknowipl
अपडेट ▶ ️ https://t.co/AHUCFODDQL#Takelop | #DCVLSG pic.twitter.com/fkwfbfggt8
– IndianpremierLeague (@IPL) 24 मार्च, 2025
06:54 PM, 24-2025
DC vs LSG Live Score: केएल राहुल घर लौटे
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के अनुसार, मैच से पहले केएल घर लौट गए हैं। दरअसल, उनकी पत्नी आथिया शेट्टी किसी भी वक्त बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
06:44 PM, 24-2025
DC vs LSG Live Score: लखनऊ और दिल्ली की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…
दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी. नटराजन।
लखनऊ सुपर जाएंट्सः मिचेल मार्श, आर्यन जुयाल, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, शमार जोसेफ।
06:41 PM, 24-2025
DC vs LSG Live Score: लखनऊ टीम में शार्दुल शामिल
लखनऊ के लिए गेंदबाजी विभाग हालांकि चिंता का विषय है क्योंकि उसके भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव, आवेश खान और आकाशदीप अभी चोटों से उबर रहे हैं। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करने से लखनऊ को मजबूती मिली है। शार्दुल को तेज गेंदबाज मोहसिन खान के चोटिल होने के कारण उनकी जगह पर टीम में शामिल किया गया है।
06:05 PM, 24-2025
DC vs LSG Live Score: निकोलस पूरन से रहना होगा सावधान
लखनऊ को उम्मीद होगी कि उनके भारतीय खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों के साथ अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाएंगे। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श केवल एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में उपलब्ध हैं क्योंकि चोट के कारण उन्हें गेंदबाजी नहीं करने की सलाह दी गई है। ऐसे में लखनऊ को डेविड मिलर और एडेन मार्करैम की दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ के पास विस्फोटक बल्लेबाज है जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकता है। उनके अलावा लखनऊ की टीम में आयुष बडोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद के रूप में अच्छे भारतीय बल्लेबाज हैं।
06:05 PM, 24-2025
DC vs LSG Live Score: मजबूत नजर आ रही है दिल्ली
कागजों पर दिल्ली की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है क्योंकि उसके पास विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है। दिल्ली को बल्लेबाजी में जहां फाफ डुप्लेसिस के अनुभव का फायदा मिलेगा, वहीं गेंदबाजी में उसके पास ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर की मौजूदगी में दिल्ली का मध्यक्रम मजबूत नजर आता है जिसमें राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा भी शामिल हैं। दिल्ली की गेंदबाजी इकाई भी मजबूत नजर आ रही है जिसके स्पिन विभाग में भारत के दो अनुभवी स्पिनर अक्षर और कुलदीप यादव शामिल हैं। उसके तेज गेंदबाजी विभाग में स्टार्क के अलावा टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार और दुशमंत चमीरा शामिल हैं।












