Home Breaking कनाडा पीएम मार्क कार्नी कॉल स्नैप चुनाव लिबरल पार्टी बनाम रूढ़िवादी पियरे...

कनाडा पीएम मार्क कार्नी कॉल स्नैप चुनाव लिबरल पार्टी बनाम रूढ़िवादी पियरे पोइलेवरे एनडीपी जगमीत सिंह – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

कनाडा पीएम मार्क कार्नी कॉल स्नैप चुनाव लिबरल पार्टी बनाम कंजर्वेटिव्स पियरे पोइलेवरे एनडीपी जगमीत सिंह

कनाडा के चुनाव में तीन प्रतिद्वंद्वी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 14 मार्च को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। जस्टिन ट्रूडो की घटती लोकप्रियता और उनकी नीतियों के विरोध के बीच कार्नी ने कनाडा की जनता से वादा किया था कि वह लिबरल पार्टी को फिर से मुकाबले में लाएंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए जा रहे भारी-भरकम टैरिफ से निपटने के लिए योजना भी तैयार करेंगे। हालांकि, महज 10 दिन बाद ही उन्होंने कनाडा में समयपूर्व चुनाव कराने का एलान कर दिया। इसी के साथ कनाडा में 28 मार्च को नई सरकार के लिए मतदान होना है।

ट्रेंडिंग वीडियो

ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर लिबरल पार्टी के नवनिर्वाचित नेता और कनाडा के नए पीएम ने इतनी जल्दी चुनाव की तारीखों का एलान क्यों कर दिया? कनाडा में यह चुनाव कैसे होंगे? इसके अलावा कनाडा के चुनाव में इस बार कार्नी के सामने कौन-कौन सी चुनौतियां होंगी? कनाडा में इस बार पार्टियों के सामने क्या-क्या मुद्दे होंगे? आइये जानते हैं…