{“_id”:”67fb72d6b90c7ad6a3005679″,”slug”:”tehri-car-accident-five-people-died-injured-anita-told-about-her-son-and-crying-emotional-story-2025-04-13″,”type”:”photo-gallery”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Tehri Accident: मेरा आदि ठीक है ना…कहकर बेहोश हो रही हादसे में बची अनीता, छोटी बहन का पूरा परिवार हुआ खत्म”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
तेहरी कार दुर्घटना: दोनों बहने हंसी खुशी परिवार के साथ मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में ही उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
घायल महिला को बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के एमएस डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि महिला का हाथ फ्रेक्चर है। महिला का सीटी स्केन सहित सभी जांचें करवाई गई है। उन्हें हड्डीरोग विभाग में भर्ती किया गया है।
जहां उनका उपचार चल रहा है। लेकिन बार बार वहां मौजूद अपने पिता से पुत्र आदित्य के बारें में पूछ रही है। उन्हें अब भी यकीन है कि उनका बेटा जिंदा है। जबकि इस हादसे में उनकी छोटी बहन का पूरा परिवार व उनका बेटा आदित्य भी काल का ग्रास हो गया।

2 5 का
टिहरी हादसा
– फोटो : अमर उजाला

3 5 का
टिहरी हादसा
– फोटो : अमर उजाला
दोनों बहिने हंसी खुशी परिवार के साथ मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रविवार 13 अप्रैल को मेहंदी और 14 को वनडे बारात थी। इसके लिए काफी पहले दोनों में सलाह हुई थी कि साथ चलेंगे।

4 5 का
टिहरी हादसा
– फोटो : अमर उजाला
शनिवार को छोटी बहिन अपनी गाड़ी लेकर अपने पति और बच्चों के साथ रुड़की पहुंचे और वहां से अनिता भी अपने बेटा आदित्य के साथ गाड़ी में सवार होकर गांव के लिए चल पड़े। किंतु भल्लेगांव के समीप अचानक कार अलकनंदा नदी में जा गिरी। इस हादसे ने खुशी का माहौल सन्नाटे में बदल दिया।

5 5 का
टिहरी हादसा
– फोटो : अमर उजाला
बेस अस्पताल में मौजूद रिश्तेदारों ने बताया कि मीना गुसांई के पति सुनील गुंसाई ने करीब छह माह पूर्व कार बुक करवाई थी। जिसके बाद एक सप्ताह पूर्व ही कार खरीदी थी। इस मनहूस कार ने सुनील और उनकी पत्नी उनके दोनों बच्चों सहित आदित्य की जीवन लीला समाप्त कर दी। बताते है कि इस घटना से पूर्व भी सुनील के परिवार पर संकट आया था। उनका परिवार वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा में फंसा था। आपदा में उनके पिता भी लापता हुए थे।






