बागेश्वर में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। डंगोली से बैजनाथ की ओर आ रहे तीन युवकों पर देर रात तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में दो युवक घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया है।
ट्रेंडिंग वीडियो
जानकारी के अनुसार, युवक भवानी पांडेय (36), गिरीश चंद्र पांडेय (35), नरेंद्र आर्य (32), कत्यूर महोत्सव में शमिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान मेला डुंगरी के समीप उनपर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तीनों के शोर करने के बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला। हमले में बाइक सवार गिरीश और नरेंद्र के शरीर पर तेंदुए ने नाखून से वार किया था।
तीनों लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। डॉ. मानसी जोशी ने बताया कि देर रात दो लोग आए थे। जिनके पांव में तेंदुए के पंजे के निशान थे। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शी भवानी पांडेय ने बताया कि वे लोग शोर नहीं मचाते तो तेंदुआ तीनों पर हमले करता।