इस बार चारधाम यात्रा के लिए चारों धाम के दुकानदारों, घोड़ा-खच्चर, कंडी संचालकों समेत सभी सेवा प्रदाता को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टैग मिलेंगे। वहीं, यात्रा मार्ग पर जाम की जानकारी डिजिटल बोर्ड के माध्यम से दी जाएगी, जिससे यात्री परेशान न हो। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को तैयारियों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।
ट्रेंडिंग वीडियो
मुख्य सचिव ने यात्रा मार्गों पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व 15वें वित्त आयोग की स्वच्छता के लिए टाइड फंड से भी बजट उपलब्ध होगा। उन्होंने चारों धामों में दुकानदार एवं घोड़ा, कंडी संचालक सहित सभी प्रकार के सेवा प्रदाता के आरएफआईडी टैग बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव शैलेश बगोली, नितेश कुमार झा, सचिन कुर्वे, डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, डॉ. पंकज पांडेय, चंद्रेश कुमार यादव, डॉ. आर राजेश कुमार, डॉ. नीरज खैरवाल, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम एवं यात्रा मार्गों से संबंधित जिलों के डीएम व अन्य अधिकारी शामिल हुए।