उत्तराखंड मौसम की वर्षा पहाड़ों से मैदानों तक ठंड में गिरती तापमान के कारण बढ़ जाती है – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

उत्तराखंड मौसम अद्यतन: दो दिन बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम खुला तो दिन के समय तेज धूप खिली। जबकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुुहाना हो गया।


उत्तराखंड मौसम की बारिश पहाड़ों से मैदानों तक की ठंड में गिरती तापमान के कारण बढ़ जाती है

उत्तराखंड में बारिश
– फोटो : अमर उजाला


लोडर

ट्रेंडिंग वीडियो



विस्तार


प्रदेशभर में बीते दो दिनों से बेमौसम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला। अप्रैल के पहले सप्ताह में सामान्य से एक से चार डिग्री तक ऊपर रहने वाला तापमान शुक्रवार को एक डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो

दो दिन बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम खुला तो दिन के समय तेज धूप खिली। जबकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुुहाना हो गया। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 31.6 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। मौसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बेमौसम बारिश हुई। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 अप्रैल से प्रदेश भर में मौसम शुष्क होगा।

Chardham Yatra: अब तक 16 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण, चार मई तक केदारनाथ के लिए स्लॉट फुल