{“_id”:”6804aa07a560c173fb0f9be2″,”slug”:”uttarakhand-board-result-2025-two-friends-died-before-see-result-by-drown-in-river-in-almora-2025-04-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Uk Board Result: रिजल्ट देखने से पहले ही जिंदगी की जंग हार गए दो दोस्त, नदी में डूबने से हुई दोनों की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ताड़ीखेत ब्लाॅक के घिंघारी गांव निवासी योगेश और करन बोहरा की शुक्रवार को सिरौता नदी में डूबने से मौत हो गई थी। शनिवार को जब रिजल्ट आया तो सामने आया कि दोनों द्वितीय श्रेणी में पास हुए।
– फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
ट्रेंडिंग वीडियो
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा का शनिवार को परिणाम जारी हुआ। रिजल्ट के बाद से ही जिले के लगभग हर गांव और नगर में खुशी का माहौल है लेकिन घिंघारी गांव में मातम पसरा हुआ था। रिजल्ट आने के एक दिन पहले पहले शुक्रवार को काल के गाल में समाए इंटर के छात्र योगेश और करन द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं। अफसोस यह है कि दोनों अपना परिणाम देखने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
ट्रेंडिंग वीडियो
ताड़ीखेत ब्लाॅक के घिंघारी गांव निवासी योगेश और करन बोहरा की शुक्रवार को सिरौता नदी में डूबने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों के शव शनिवार को परिजनों के हवाले किए। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
दोनों के परिजन बार-बार उन्हें याद करते हुए कह रह थे कि काश आज रिजल्ट देख लिया होता। उनके चेहरे की रौनक को महसूस करने का अभिभावकों का यह सपना अधूरा ही रह गया। अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेने वाले दोनों युवाओं की अंतिम यात्रा में उमड़े हर व्यक्ति की जुबान पर एक ही बात थी कि आज दोनों जिंदा होेते तो क्या बात होती।