{“_id”:”67dd90ac1a1174167e09604e”,”slug”:”haridwar-crime-news-wife-got-husband-killed-by-her-lover-for-hindrance-in-illegal-relations-2025-03-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रिश्तों का कत्ल: अवैध संबंधों में बाधा बना पति…पत्नी ने प्रेमी से करवाई हत्या, शराब पिलाकर ऐसे दी खौफनाक मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हरिद्वार अपराध समाचार: रितु के रितिक से अवैध संबंध थे। दोनों के संबंधों में सुखपाल बाधा बन रहा था। इसमें बाधा बनने पर दोनों ने मिलकर सुखपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बना दिया।
आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में हुई गुरुद्वारे के सेवादार सुखपाल सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। सुखपाल सिंह की हत्या अवैध संबंधों में बाधा बनने पर उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से करवाई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।
ट्रेंडिंग वीडियो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 18 मार्च की सुबह शाहपुर शीतला खेड़ा में माड़ी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। कुछ घंटे बाद मृतक की शिनाख्त सुखपाल सिंह (49) पुत्र सीताराम निवासी शाहपुर शीतलाखेड़ा थाना पथरी के रूप में हुई थी। 19 मार्च को सुखपाल सिंह के भाई पवन सिंह ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए अपनी भाभी और उसके प्रेमी पर शक जताया था।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की अगुवाई पुलिस और सीआईयू की टीम ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ ही मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई। जांच में सामने आया कि सुखपाल पंजाब के अमृतसर में एक गुरुद्वारे में सेवादार करते थे। पत्नी के बुलाने पर ही वह सोमवार को यहां पहुंचे थे। यहां से सुराग मिलने के बाद सुखपाल की पत्नी पर नजर रखते हुए जांच शुरू की गई।