रुर्की न्यूज में बड़े पैमाने पर आग झोपड़ी में छह झोपड़ियों और तीन ट्रैक्टरों को जला दिया गया – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

रुड़की के गांव बंजारेवाला में भूसे की झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने अपनी चपेट में तीन ट्रैक्टर को भी ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर और भूसे की करीब छह से अधिक झोपड़ी जलकर राख हो चुकी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो

बुग्गावाला क्षेत्र के गांव बंजारेवाला में शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में ग्रामीणों के घर के पास बनी भूसे की एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगता देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़कती गई। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक छह झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच ग्रामीणों ने पास में ही झोपड़ी में बंधे अपने पशुओं को किसी तरह खोलकर वहां से भगाया।

Roorkee: आबादी के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

इस बीच आग ने पास में ही खड़े तीन ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छह से अधिक झोपड़ी और तीनों ट्रैक्टर जलकर खराब हो चुके थे।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने बताया कि आग से शाकिर के दो ट्रैक्टर, जरीफ का एक ट्रैक्टर और मुस्तकीम, गुलसनव्वर, इस्तेखार, राशिद, मुकर्रम व जरीफ की भूसे की झोपड़ी जली है। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।