Home Breaking भारत में ईद चंद्रमा दृष्टि ईद-उल-फितर रमज़ान शव्वाल ईद ग्रीटिंग्स सेवई समाचार...

भारत में ईद चंद्रमा दृष्टि ईद-उल-फितर रमज़ान शव्वाल ईद ग्रीटिंग्स सेवई समाचार अपडेट हिंदी में-अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

देशभर में रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के साथ सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। दिल्ली के जामा मस्जिद स्थित फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा, ईद का चांद रविवार देर शाम दिख गया है इसलिए त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ईद का चांद दिखने और सोमवार को ईद मनाने का एलान होने के बाद आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लोगों को ईद मुबारक कहा।

ट्रेंडिंग वीडियो

अलग-अलग जगहों पर चांद देखा गया, सोमवार को नमाज और ईद की सेवई

अहमद ने कहा, मस्जिद की रुएत ए हिलाल कमेटी ने कई जगहों पर संपर्क कर उन्हें सूचित किया है कि अलग-अलग जगहों पर चांद देखा गया है। अहमद ने कहा, इस अवसर पर हम प्रार्थना करते हैं कि देश में सौहार्द और भाईचारा प्यार के साथ बढ़ता और मजबूत होता रहे। रमजान के बाद ईद का त्योहार दुनिया के विभिन्न देशों में अलग-अलग दिनों में चांद दिखाई देने के अनुसार मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- Eid 2025 Wishes: भारत में भी दिख गया चांद, इन खूबसूरत पैगामों के जरिए सभी को दें ईद की मुबारकबाद

इस्लाम में ईद की अहमियत; चांद दिखने के बाद मुबारकबाद दे रहे लोग

ईद खुशियों का त्योहार है, इसलिए इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का पर्व मनाया जाता है। रमजान के महीने में 30 दिनों तक रोजा यानी व्रत और अनुशासन का पालन करने के बाद इस्लाम धर्मावलंबी ईद मनाते हैं। एक-दूसरे के घर जाकर ईद की सेवइयां खाते हैं। रविवार शाम ईद का चांद दिखने के बाद लोगों ने फोन और सोशल मीडिया संदेशों के जरिए ईद की मुबारकबाद देनी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Eid Mubarak 2025: चांद दिखा… कल मनाई जाएगी ईद, लखनऊ की मस्जिदों में ये है नमाज पढ़ने की टाइमिंग

संबंधित वीडियो-