गंगानगर ट्रैक पर रुर्की पुलिस मुठभेड़, एक बदमाशों को पैर में गोली मार दी गई, दूसरा बच गया – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

गंगनहर पटरी पर देर रात कार सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर तीन फायर किए। एक गोली पुलिस के वाहन पर लगी जिससे शीशा टूट गया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

ट्रेंडिंग वीडियो

मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार पुलिस टीम के साथ बुधवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच पुलिस लिब्बरहेड़ी-नसीरपुर के बीच गंगनहर पटरी पर पहुंची तो एक कार तेजी से आती दिखी। पुलिस ने टार्च की रोशनी से कार सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देख कार की स्पीड और तेज कर ली। साथ ही कार सवार युवकों ने पुलिस टीम पर एक के बाद एक तीन तीन फायर कर दिए। जिसमें एक गोली से पुलिस वाहन के शीशे में लगी। गनीमत रही कि गोली पुलिसकर्मी को नहीं लगी।

गंगवार ने बताया कि रफ्तार तेज होने की वजह से बदमाशों की कार डिवाइडर पर चढ़कर बंद हो गई। इस बीच दोनों बदमाश कार से निकलकर भागने लगे और पुलिस पर फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायर किया। जिसमें से एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल घायल बदमाश को देखने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुए हैं। बताया कि घायल बदमाश हत्या की कोशिश के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ यूपी और मंगलौर में करीब छह मुकदमे दर्ज हैं।

Roorkee: पति पर था लाखों का कर्जा, पत्नी ने पिता के घर में करवा दिया बड़ा कांड, दंपती समेत तीन गिरफ्तार