उत्तराखंड पूर्व सीएम हरीश रावत ताना, ट्रिपल इंजन सरकार में संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं मिला – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, ट्रिपल इंजन सरकार में परिसंपत्तियों के नाम पर उत्तराखंड को कुछ नहीं मिला। नौ साल में भाजपा के मुख्यमंत्री व मंत्री आए गए, लेकिन राज्य को परिसंपत्तियां नहीं मिलीं।

ट्रेंडिंग वीडियो

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर भाजपा के शीर्ष मंत्री व आध्यात्मिक महापुरुष का बयान पढ़ा। जिसमें कहा गया कि नहरों व परिसंपत्तियों को उत्तर प्रदेश से बंटवारे से लेंगे। पिछले नौ वर्ष से भाजपा के मुख्यमंत्री व मंत्री यही बयान देते रहे हैं। कांग्रेस सरकार के तीन साल में परिसंपत्तियां भी लीं।

जो पैसे उत्तराखंड को मिलने थे, वह भी लिए और जल संपत्ति के बंटवारे में भी कई नहरें और कई सिंचाई परिसंपत्तियां वापस लीं। हमारी सिंगल इंजन की सरकार थी। आज डबल व ट्रिपल इंजन की सरकारें दोनों राज्यों में हैं। परिसंपत्तियों के नाम पर तो उत्तराखंड को कुछ भी नहीं मिला, लेकिन हरिद्वार, बदरीनाथ व केदारनाथ में बहुमूल्य भूखंड अवश्य उत्तर प्रदेश को दिए हैं।

Uttarakhand:  अब छात्रों को नौकरी दिलाने में मददगार बनेगा AI, कंपनी तक आपका बॉयोडेटा पहुंचाएगा सॉफ्टवेयर