आदि कैलाश यात्रा 2025 ग्रामीणों ने जोलिंगकॉन्ग से पार्वती सरोवर तक शटल सेवा का विरोध किया – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

आदि कैलाश यात्रा के दौरान पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रस्तावित शटल सेवा का कुटी के ग्रामीणों ने विरोध किया है। गुरुवार को ग्रामीणों ने एसडीएम मंजीत सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।

ट्रेंडिंग वीडियो

बता दें कि मई माह से आदि कैलाश यात्रा शुरू हो जाएगी। प्रशासन की ओर से ज्योलिंगकांग से पार्वती सरोवर तक शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके माध्यम से पर्यटक आसानी से आवागमन कर सकेंगे। शटल सेवा के विरोध में आदि कैलाश विकास समिति के अध्यक्ष पुनीत सिंह कुटियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम मंजीत सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।

Pithoragarh: कैलाश मानसरोवर यात्रियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, यात्रा मार्ग पर बनेगा अस्पताल

ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि शटल सेवा से पर्यटकों की भारी भीड़ बढ़ेगी। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। यह स्थल आस्था का केंद्र हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत होंगी। ज्ञापन देने वालों में समिति के महासचिव नगेंद्र कुटियाल, कोषाध्यक्ष सुभाष कुटियाल, पुजारी वीरेंद्र कुटियाल, इंद्र सिंह कुटियाल, महेश कुटियाल, पस्ती कुटियाल, मंजू कुटियाल, जसमा कुटियाल, दशरथी कुटियाल, नवीन कुटियाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।