शीर्ष सुर्खियों में आज समाचार 22 मार्च 2025 IPL परिसीमन मौसम मौसम व्यापार खेल राजनीति हिंदी समाचार अद्यतन – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

लोडर


देश-विदेश की सुर्खियों में आज 12 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी भी सबसे अहम है। महाराष्ट्र के विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वज्रपात का भी अलर्ट है। खबरों की दुनिया में इसके अलावा आज से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत सर्वाधिक चर्चित खबर है। सियासी गलियारों से आने वाली खबरों में तमिलनाडु में आज होने वाली परिसीमन पर द्रमुक की बैठक भी चर्चा में है। बांग्लादेश में इसी साल दिसंबर में आम चुनाव कराने की संभावनाओं की खबर भी चर्चा में रही। इसके अलावा हीथ्रो एयरपोर्ट से परिचालन बहाल होना भी चर्चा में रहा। इटली की सुप्रीम कोर्ट का वह फैसला भी सुर्खियों में है, जिसके आधार पर अब सिंगल लोगों को नाबालिग विदेशी बच्चों को गोद लेने का अधिकार मिल गया है। व्यापार जगत की खबरों में एक रिपोर्ट में भारत के खपत राजधानी बनने का अनुमान सर्वाधिक चर्चित सुर्खी रही। राज्यों से आने वाली खबरों में अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स, टेस्ला और बिटकॉइन में निवेश का झांसा देकर 72 लाख की ठगी सबसे बड़ी घटना रही। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी में साइबर अपराधियों  झांसे में आए DRDO वैज्ञानिक को 40 लाख का चूना लगने की खबर भी चर्चित रही। केरल में भाजपा कार्यकर्ता हत्याकांड में नौ लोगों को दोषी करार दिए जाने का अदालती फैसला भी सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का मंदिरों में केवल हिंदू ही काम करेंगे, वाला फैसला भी चर्चा में है। पूर्वोत्तर भारत से 9 साल की मासूम का शव बरामद होने की घटना चर्चा में है। मीडिया की स्वतंत्रता पर उड़ीसा हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस का बयान और केंद्र सरकार की तरफ से नौकरशाही में किया गया फेरबदल भी दिन की बड़ी खबरों में शामिल रहा। मनोरंजन जगत में निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म में जॉन अब्राहम को साइन किए जाने की घटना चर्चा में है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें




ट्रेंडिंग वीडियो

शीर्ष सुर्खियों में आज समाचार 22 मार्च 2025 IPL परिसीमन मौसम मौसम व्यापार खेल राजनीति हिंदी समाचार अद्यतन

2 12 से

मौसम अद्यतन – ओटो: अमर उजाला


Weather Updates : यूपी समेत 12 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार, दिल्ली में गर्मी दिखाने लगी तेवर

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य स्तरों में एक ट्रफ के रूप में जारी है। ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार भी निचले स्तरों में दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। इन मौसमी गतिविधियों के कारण 22 मार्च तक उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर


शीर्ष सुर्खियों में आज समाचार 22 मार्च 2025 IPL परिसीमन मौसम मौसम व्यापार खेल राजनीति हिंदी समाचार अद्यतन

3 12 से


IPL 2025 Opening Ceremony: कब शुरू होगा उद्घाटन समारोह, कौन-कौन करेगा शिरकत?

आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत होने जा रही है और शनिवार को इसका रंगारंग आगाज हो जाएगा। आईपीएल 2025 का आगाज गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच से पहले हालांकि उद्घाटन समारोह आयोजित होगा जिसमें बॉलीवुड के कुछ सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे। यहां जानें आईपीएल के आगाज से जुड़ी हर जरूरी बात


शीर्ष सुर्खियों में आज समाचार 22 मार्च 2025 IPL परिसीमन मौसम मौसम व्यापार खेल राजनीति हिंदी समाचार अद्यतन

4 12 से

एमके स्टालिन, सीएम, तमिलनाडु
– फोटो : ANI


Delimitation Meeting Chennai: परिसीमन पर द्रमुक की बैठक आज, CM स्टालिन बोले- यह आंदोलन की शुरुआत

परिसीमन के मुद्दे पर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक ने केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब के  राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील की है। आज इस मुद्दे पर चेन्नई में बैठक होगी। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसे आंदोलन की शुरुआत बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर


शीर्ष सुर्खियों में आज समाचार 22 मार्च 2025 IPL परिसीमन मौसम मौसम व्यापार खेल राजनीति हिंदी समाचार अद्यतन

5 12 से

एन. चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश
– फोटो : ANI


Andhra Pradesh: सीएम नायडू बोले- मंदिर में केवल हिंदू करेंगे काम, अन्य धर्म के लोगों का किया जाएगा स्थानांतरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि तिरुमला मंदिर में अब केवल हिंदुओं को ही काम पर रखा जाएगा। दूसरे समुदायों के लोगों काे तिरुमला मंदिर से अन्य जगहों पर स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर बनाने की योजना की भी घोषणा की। यहां पढ़ें पूरी खबर