![]()
लुधियाना के गांव राजोआना में एक महिला के साथ दो भाइयों ने शर्मनाक हरकत की। आरोपी भाइयों ने रात 11 बजे महिला के घर के बाहर जाकर गालियां दीं और दरवाजे पर लात मारी।
.
पीड़िता हरमनदीप कौर उस समय अपने बच्चों और ससुर के साथ घर में थी। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो आरोपी दिलप्रीत सिंह उर्फ लालो और बलविंदर सिंह उर्फ बिट्टू दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दिलप्रीत ने कैमरे के सामने अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकतें करते हुए गालियां देने लगा।
ग्रामीणों ने समझाने की कोशिश
शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। आरोपियों ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। गांव के लोगों ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
थाना सुधार के एएसआई हरप्रीत सिंह के अनुसार, यह विवाद पुराना है। पीड़िता ने बताया कि 2024 में उन्होंने आरोपियों ने उन के परिवार के सदस्यों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया था। इसके कुछ दिन बाद इसी मामले में उन्होंने आरोपियों पर घर में घुसकर हमला करने का भी केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












