Home Haryana पलवल में पंचायती राज उपचुनाव की तैयारी:33 पंच और 3 सरपंच पदों...

पलवल में पंचायती राज उपचुनाव की तैयारी:33 पंच और 3 सरपंच पदों के लिए चुनाव, 13 मई को अंतिम वोटर लिस्ट


पलवल में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में 33 पंच और 3 सरपंच पदों के लिए चुनाव होने हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी दी। डीसी ने बताया कि 12 सितंबर 2024 की अंतिम मतदाता सूची विधानसभा की वर्तमान वोटर लिस्ट के आधार पर अपडेट की जाएगी। 5 अप्रैल तक विधानसभा की वर्तमान वोटर लिस्ट को प्रत्येक गांव के वार्ड के अनुसार भेजा जा रहा है। 22 अप्रैल तक आपत्तियों का निपटारा मतदाता सूची का ड्राफ्ट 11 अप्रैल को प्रकाशित किया जाएगा। नागरिक 18 अप्रैल 2025 तक अपने दावे या आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी 22 अप्रैल तक इन दावों और आपत्तियों का निपटारा करेंगे। 13 मई को होगी मतदाता सूची पब्लिश 25 अप्रैल तक निर्वाचन अधिकारी के निर्णय के खिलाफ अपील की जा सकेगी। अपीलेट अथॉरिटी 6 मई 2025 तक सभी अपीलों का निपटारा करेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 13 मई को किया जाएगा। यह चुनाव हरियाणा पंचायत राज निर्वाचन नियम-1994 के तहत कराए जाएंगे। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।