Home Himachal World Highest Snow Marathon Lahaul News Update | लाहौल में हुई दुनिया...

World Highest Snow Marathon Lahaul News Update | लाहौल में हुई दुनिया की सबसे ऊंची स्नो मैराथन: 250 लोगों ने किया पार्टिसिपेट, सेना और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी शामिल – Manali News

स्नो मैराथन का चौथा संस्करण संपन्न हुआ।

लाहौल के सिस्सू में विश्व की सबसे ऊंची और एशिया की पहली स्नो मैराथन का चौथा संस्करण संपन्न हुआ। लाहौल प्रशासन द्वारा आयोजित इस मैराथन में 250 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें सेना और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों की भागीदारी सबसे ज्यादा रही।

.

रविवार सुबह 6 बजे शुरू हुई मैराथन में चार श्रेणियां थीं – 42 किमी फुल मैराथन, 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी दौड़। फुल मैराथन में लाहौल स्पीति के भारतीय सेना जवान हेत राम ने 3 घंटे 37 मिनट 24 सेकेंड में पहला स्थान हासिल किया। सेना के तमचोस दूसरे और शरण तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मनाली की तेंजिन डोलमा ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।

21 किमी हाफ मैराथन में सेना के नागडोल पहले, नामग्याल दूसरे और रविकांत तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में नताशा और विभूति क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। 10 किमी दौड़ में सेना के तेंजिन विजेता रहे। रोहित दूसरे और सौरभ तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में निधि झा और समृद्धि वर्मा ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

महिलाओं में प्रियंका पहले और रेखा चौधरी दूसरे स्थान पर 5 किमी पुरुष वर्ग में विमल, विजय सिंह और प्रताप ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में प्रियंका पहले और रेखा चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं। इस मैराथन में 7 वर्षीय से लेकर 69 वर्षीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।

स्नो मैराथन के संस्थापक गौरव शिमर ने बताया कि प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान और हिमालय संरक्षण के प्रति पर्यटकों को जागरूक किया। लाहौल स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि प्रशासन जिले में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में लाहुल में स्नो फेस्टिवल का भी आयोजन किया जा रहा है।