3/April/2025 Fact Recorder
हरियाणा के पानीपत शहर के किशनपुरा की रहने वाली एक महिला का अंबाला से पानीपत तक बस में सफर के दौरान एक लाख रुपए कैश व सोने की चेन और अंगूठी चोरी हो गई। महिला अपने पति से लेकर अंबाला से लौट रही थी। मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकाl
सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
रास्ते में चेक भी किया था बैग, तब था सामान
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में शितू ने बताया कि वह किशनपुरा की रहने वाली है। 2 अप्रैल को वह अपने पति हुकम सिंह से अंबाला से मिलकर पानीपत लौट रही थी। वह पति से 1 लाख रुपए लेकर लौट रही थी। उसने टोल प्लाजा पर बैग चेक किया, तो उसमें 1 लाख रुपए व सोने की चेन-अंगूठी रखी हुई थी।
वह सिवाह बस स्टैंड पर उतरी। यहां उतरने के बाद सिटी बस में सवार होकर संजय चौक तक पहुंची। यहां उसने फिर से बैग चेक किया तो बैग से 1 लाख रुपए कैश, सोने की 2 तोला वजनी चेन और आधा तोला वजनी अंगूठी गायब मिले।