03 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Health Desk: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपने खानपान को नजरअंदाज कर देते हैं। फास्ट फूड, मैदा और चीनी से भरपूर डाइट ने फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व को हमारी थाली से लगभग गायब कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि फाइबर की कमी केवल कब्ज तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह शरीर के सुरक्षा तंत्र को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है।
हाल ही में डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में फाइबर की अहमियत पर जोर देते हुए बताया कि फाइबर हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। उनके अनुसार, जब हम अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जियां शामिल नहीं करते हैं, तो शरीर पर शुगर, फैट और टॉक्सिन्स का नकारात्मक असर कई गुना बढ़ जाता है।
डॉक्टर शालिनी बताती हैं कि फाइबर की कमी मेटाबॉलिक बीमारियों जैसे हाई कोलेस्ट्रॉल और टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को तेजी से बढ़ाती है। आज के समय में बढ़ती डायबिटीज और मोटापे की समस्या के पीछे फाइबर की कमी भी एक बड़ा कारण है।
फाइबर क्यों है जरूरी? जानिए डॉक्टर से 5 अहम कारण
आंतों की सुरक्षा:
फाइबर गट लाइनिंग यानी आंतों की अंदरूनी परत को मजबूत बनाता है। इसकी कमी से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।शुगर स्पाइक पर नियंत्रण:
फाइबर भोजन में मौजूद शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। इसकी कमी होने पर खून में ग्लूकोज का स्तर तेजी से बढ़ता है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद:
फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में सहायक होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम घटता है।वजन नियंत्रण में सहायक:
फाइबर युक्त भोजन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और वजन कंट्रोल में रहता है।शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद:
फाइबर पाचन को बेहतर बनाकर शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
डॉक्टरों की सलाह है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना पर्याप्त मात्रा में फाइबर का सेवन करना चाहिए। इसके लिए हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें और बीजों को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। सही मात्रा में फाइबर न सिर्फ पाचन सुधारता है, बल्कि गंभीर बीमारियों से बचाव में भी अहम भूमिका निभाता है।













