Home Himachal Una, Amb Road Accident, 12 Year Old Dead | Eight Injured |...

Una, Amb Road Accident, 12 Year Old Dead | Eight Injured | ऊना में एक्सीडेंट में बच्ची की मौत, 8 घायल: टेंपो का टायर फटा फटने से हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी – Amb News

टेंपो सड़क से नीचे गिरने के बाद क्षतिग्रस्त।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सड़क हादसे में 12 वर्षीय लड़की की मौत और आठ लोग घायल हो गए। सभी टेंपो में एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। टेंपो का टायर फटने से वाहन बेकाबू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

जानकारी के अनुसार गगरेट के भंजाल गांव में एक अंतिम संस्कार से लौट रहा टाटा एस टेंपो मवा सिंधियां गांव में टायर फटने से बेकाबू होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में टेंपो चालक सुच्चा सिंह की 12 वर्षीय बेटी दीक्षा की मौत हो गई। साथ ही आठ अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद रोते हुए परिजन।

हादसे के बाद रोते हुए परिजन।

स्थानीय लोग चीख-पुकार सुनकर पहुंचे

घायलों को पहले सिविल अस्पताल गगरेट ले जाया गया। इनमें से तीन गंभीर घायलों – अनीता, संजीव और शशी बाला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। अन्य घायलों में बीना देवी, गुरनाम, राकेश कुमार, ऊषा देवी और सरोज देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत मदद के लिए पहुंचकर घायलों को टेंपो से बाहर निकाला।

जांच में जुटी पुलिस

एसएचओ सन्नी गुलेरिया के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। सभी लोग हरोली उपमंडल के गुरपलाह बाथू गांव से एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।