05 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Education Desk: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करती है।
एनटीए ने अनंतिम उत्तर कुंजी पर दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की, जिसके आधार पर परिणाम घोषित किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने अंक, योग्यता स्थिति और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें और भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें।
विषयवार कट-ऑफ भी जारी
परिणाम के साथ ही विषय और श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ अंक भी घोषित कर दिए गए हैं। सामान्य और जनरल-ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर मिलाकर न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर श्रेणी के लिए यह सीमा 35 प्रतिशत तय की गई है।
परीक्षा में इतने अभ्यर्थी हुए शामिल
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में कुल 7,35,592 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा विभिन्न तिथियों पर आयोजित की गई थी और सभी शिफ्टों में उपस्थिति 71 से 75 प्रतिशत के बीच रही।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “Result/Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
स्क्रीन पर दिखाई दे रहे स्कोरकार्ड को जांचें।
स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और सुरक्षित रखें।













