September 07,2026 Fact Recorder
National Desk: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौ*त की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचीं। उन्होंने NDRF अधिकारियों से मुलाकात कर राहत और बचाव अभियान की स्थिति की जानकारी ली और मौके पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।
इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच और राहत-बचाव कार्य को लेकर कार्रवाई जारी है।












