Tohana Martyrs Chowk Neglected School Children Clean Statues | टोहाना में स्कूली बच्चों ने की प्रतिमाओं की सफाई: माल्यार्पण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, प्रशासन को दी थी लिखित में शिकायत – Tohana News

शहीदों की प्रतिमाएं साफ करते स्कूल के बच्चे।

टोहाना के हिसार-चंडीगढ़ रोड स्थित शहीद चौक प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है। यहां स्थापित शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर धूल जमी हुई थी। शनिवार को स्कूली बच्चों ने पहल करते हुए इन प्रतिमाओं की सफाई की।

बच्चों ने प्रतिमाओं को पानी से अच्छी तरह साफ किया। सफाई के बाद उन्होंने माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीद चौक की स्थिति यह है कि यहां लगा फव्वारा भी बंद पड़ा है।

शहीदों की प्रतिमाओं की अनदेखी

शहर के ही रहने वाले मोनू और राजवीर ने कहा कि शहीदों की प्रतिमाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहीदों पर गर्व होना चाहिए और शहीद चौक को नियमित रूप से साफ रखा जाना चाहिए।

प्रशासन को लिखित में दी थी शिकायत

कुछ दिन पहले शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस अव्यवस्था के बारे में प्रशासन को लिखित में शिकायत की थी। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। फव्वारे का बंद होना नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।