आज का राशिफल 05 अक्टूबर 2025: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Today's Horoscope 05 October 2025

05 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk: मेष राशि (Aries) आज का दिन कारोबार और व्यवसाय के लिए अनुकूल रहेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा लाभदायक साबित होगी। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा निभाना कठिन हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही वादा करें। छात्रों को परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। प्रेम जीवन में सुधार रहेगा और कोई अधूरा काम पूरा होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus)
कामकाज के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या अवसर मिल सकता है। व्यापार में नई योजना शुरू करने के संकेत हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन बड़ों की सलाह से आप लाभ में रहेंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)
दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा और सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

कर्क राशि (Cancer)
आज व्यस्तता के बीच सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। किसी बात पर आवेश में आकर गलती न करें। पिता से सलाह लाभदायक रहेगी। मित्र की मदद से फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा और बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने की योजना बनेगी।

सिंह राशि (Leo)
पारिवारिक और पेशेवर जीवन में दिन अनुकूल रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन खर्च शुभ कार्यों पर होंगे। परिजनों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

कन्या राशि (Virgo)
कार्य क्षेत्र में दिन लाभदायक रहेगा। रचनात्मक कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा और प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा। किसी मित्र या पड़ोसी के व्यवहार से भावुक हो सकते हैं। शाम किसी शुभ आयोजन में शामिल होने के योग हैं। अधूरे कार्य पूरे होंगे।

तुला राशि (Libra)
दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ और मित्रों का सहयोग मिलेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से फायदा होगा। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। नई नौकरी या व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक विवाद खत्म हो सकता है। घरेलू जरूरतों की खरीदारी होगी और वाहन सुख का योग है।

धनु राशि (Sagittarius)
दिन सामान्य रूप से शुभ रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। मेहनत और सक्रियता से सफलता मिलेगी। व्यापार में किए गए बदलाव फायदेमंद रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और ससुराल पक्ष से लाभ संभव है। अचानक धन लाभ के संकेत हैं।

मकर राशि (Capricorn)
घर-परिवार के लिए दिन शुभ रहेगा। योजनाओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी। संपत्ति या धन से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा और प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)
कामकाज के क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव चाहते हैं, उन्हें किसी परिचित की मदद मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces)
दिन लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान बढ़ेगा। दिखावे से बचें और निवेश के निर्णय सोच-समझकर लें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पिता या बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। शाम का समय आनंद और सकारात्मकता से भरा रहेगा।