Home Breaking आज Hisar में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, GJU के दीक्षांत समारोह में होंगी...

आज Hisar में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, GJU के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, सीएम व गवर्नर रहेंगे मौजूद

10 March 2025: Fact Recorder

हिसार () : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज हिसार आएंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजवि) के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यतिथि शामिल होंगी। इसके साथ ही वह प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। इनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री और गवर्नर भी मौजूद रहेंगे।

दीक्षांत समारोह के संदर्भ में रविवार को फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 10 आई. पी. एस. अधिकारी, 26 डी. एस. पी. और करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे।