Threaten to implicate in firing case | फायरिंग केस में फंसाने की धमकी दे 25 हजार लेने वाला एएसआई काबू – Amritsar News

भास्कर न्यूज | अमृतसरथाना कत्थूनंगल पुलिस ने सरपंच से 25 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में एएसआई को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी एएसआई की पहचान चमन लाल निवासी मजीठा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सरपंच जतिंदर सिंह निवासी गांव तलवंडी दसंधा

.

एएसआई उसे फाय​रिंग के मामले फंसाने की धमकी देकर बार-बार परेशान करने लगा। आरोपी एएसआई ने अड्डा कत्थूनंगल पर उससे 5 हजार रुपए लिए । फिर 30 अप्रैल को उसके पेट्रोल पंप पर आकर 20 हजार रुपए ले गया, जिसकी सीसीटीवी वीडियो पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को काबू कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि आरोपी एएसआई थाना कत्थूनंगल में तैनात था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।