30 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, शुरुआती बढ़त के बाद सेंसेक्स-निफ्टी फिसले मंगलवार को शेयर बाजार में हलचल देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी सुबह बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 250 अंकों की छलांग लगाकर 80,500 के पार पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी सुबह 9:30 बजे तक 24,700 अंकों से ऊपर कारोबार करता दिखा।
हालांकि, जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, दोनों सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल सेंसेक्स 18 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 80,383.33 पर है, जबकि निफ्टी 8 अंकों की बढ़त के साथ 24,643.15 पर कारोबार कर रहा है।













