![]()
भास्कर न्यूज | लुधियाना साइकिल निर्माताओं के संगठन जी-13 साइकिल फोरम द्वारा आयोजित में उद्योग जगत ने सांसद अरोड़ा के समक्ष मांगों को उठाया। उद्योगपतियों के साथ बातचीत के दौरान, राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उद्योग जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के स
.
यूसीपीएमए के अध्यक्ष हरसिमरजीत सिंह लकी ने कहा कि सांसद अरोड़ा ने लुधियाना ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अरोड़ा ने उद्योग की मांगों, समस्याओं और शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि पंजाब का उद्योग प्रगति कर रहा है, जिसका संकेत इस बात से मिलता है कि जब पुरानी मांगें पूरी होती हैं तो कुछ नई मांगें सामने आती हैं। उन्होंने उद्योग से साइकिल और सिलाई के लिए अनुसंधान एवं विकास केंद्र में एक गवर्निंग काउंसिल की स्थापना की अपनी मांग के बारे में लिखित में देने को कहा। उन्होंने लुधियाना या इसके आसपास एक प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करने की एक अन्य मांग के मुद्दे को राज्य सरकार के समक्ष उठाने की बात कही। उन्होंने इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सीवरेज से संबंधित कुछ मुद्दों के बारे में उन्होंने कहा कि वह एक-दो दिन में इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।
अरोड़ा को बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से निर्यातकों को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए फ्रेट सब्सिडी नहीं मिल रही है। इस अवसर पर जेआर सिंघल, राजिंदर जिंदल, पंकज शर्मा, संजीव पाहवा, विपन मित्तल, रोहित पाहवा, आरडी शर्मा और सुनील सचदेवा मौजूद रहे।











