30 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: एशिया कप 2025 ट्रॉफी विवाद: नकवी की जिद, टीम इंडिया का बहिष्कार और सूर्यकुमार का खुलासा एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराने के बाद जब भारतीय टीम ट्रॉफी उठाने का इंतजार कर रही थी, तब मंच पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने भारतीय खिलाड़ियों को ट्रॉफी देने की जिद की, जबकि टीम इंडिया पहले ही साफ कर चुकी थी कि वह नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी।













