10 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार: सेंसेक्स 211 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,560 के पार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 211.01 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 83,427.29 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 68.60 अंक या 0.27% की तेजी के साथ 25,560.90 अंक पर ट्रेड करता नजर आया।
पिछले सत्र यानी शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स 94.73 अंक टूटकर 83,216.28 अंक पर और निफ्टी 17.40 अंक फिसलकर 25,492.30 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार की शुरुआत में आई इस तेजी से निवेशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और घरेलू निवेशकों की खरीदारी से बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है।











